खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के कई कीर्तिमान ध्वस्त कर चुके हैं। अब उनके पास आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पांचवें वनडे में भी सचिन का एक रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे आज, कोटला में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड
विराट अगर इस मैच में 99 रन बना लेते हैं तो वह दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक ये रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। इस मैदान पर सचिन तेंदुलकर ने 8 वनडे मैचों में 300 रन बनाए हैं।
IPL 2019 : हैदराबाद को लग सकता है बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज इस कारण हो सकता है बाहर
जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी तक इस मैदान पर 6 वनडे में 202 रन बना चुके हैं। विराट कोहली अभी जिस प्रकार से प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए वह आज ही सचिन का ये कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगे।विराट कोहली अभी तक पांच मैचों की इस सीरीज के 4 वनडे में 72.50 की औसत से 290 रन बना चुके हैं। इसमें उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं।
IPL 12 से पहले इस पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी, ये खिलाड़ी बनेगा ;प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
विराट कोहली का लक्ष्य इस मैच में भारत को जीत दिलाकर पांच मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा करने का भी होगा। अभी तक दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी है। भारतीय टीम ने शुरुआत दो मैच जीतने के बाद अगले दोनों मैच गंवाए हैं। पिछले मैच में तो भारतीय गेंदबाज 358 रन के स्कोर का भी बचाव नहीं कर सके थे।