Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिर क्यों धोनी ने पवेलियन का उद्घाटन करने से कर दिया मना?

खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा।ये मुकाबला धोनी के लिए उनके घरेलू मैदान पर अन्तिम अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है, क्योंकि संभावना ये जताई जा रही है कि भारत का ये विकेटकीपर बल्लेबाज आईसीसी विश्व कप के बाद संन्यास ले लेगा।

वार्नर-स्मिथ को लेकर शेन वार्न ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- इन दोनों की क्रिकेट में वापसी से ऑस्ट्रेलिया को होगा...

धोनी को उनके विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। तभी तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पूर्व जेएससीए स्टेडियम में उनके नाम पर रखे गए पवेलियन का उद्घाटन करने से विनम्रता से मना कर दिया।

इस खिलाड़ी ने भारत को 500वीं वन-डे जीत दर्ज कराने में निभाई अहम भूमिका

जेएससीए के सचिव देबााशीष चक्रवर्ती ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष एजीएम में नार्थ ब्लॉक का नामकरण महेन्द्र सिंह धोनी के नाम पर करने का निर्णय लिया गया था। हमने धोनी से इसका उद्घाटन करने के लिए आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने बड़ी विनम्रता से यह करते हुए इसका उद्घाटन करने से इंकार कर दिया कि दादा अपने ही घर में क्या उद्घाटन करना।

रविन्द्र जडेजा ने वनडे में ​किया यह बड़ा कमाल, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में हुए शामिल

वैसे अब वानखेडे स्टेडियम में सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर स्टैंड और दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग गेट की तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी पवेलियन होगा। धोनी अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।