Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल: अब इस विशेष क्लब में शामिल हुए ड्वेन ब्रावो

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (33 रन पर 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद शेन वाटसन (44) की शानदार पारी की मदद से गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल-12 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पर छह विकेट से शिकस्त दी।

टूट गया युवराज सिंह का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, एक अनजाने क्रिकेटर ने लगा दिए लगातार सात छक्के

दिल्ली ड्वेन ब्रावो की घातक गेंदबाजी के सामने छह विकेट पर 147 रन ही बना सकी। ब्रावो ने दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इसके साथ ही वह आईपीएल में 140 प्लस विकेट हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं।

मांकडिंग मामले में अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहाणे ने बोल दी ऐसी बात कि...

इससे आईपीएल में लसिथ मलिंगा (154), अमित मिश्रा (148) और पीयूष चावला (141) ही ये उपलब्धि हासिल कर सके हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले ब्रावो दूसरे तेज गेंदबाज है। ब्रावो के 124 आईपीएल मैचों में 140 विकेट हो गए हैं।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले एकलौते बल्लेबाज बने आरोन फिंच

मैच में चेन्नई को 148 रन का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को उसने शेन वाटसन की शानदारी पारी के दम पर 19.4 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच चुकी है। यह उसकी लगातार दूसरी जीत है। मैच में चेन्नई की ओर से शेन वाटसन ने 44, सुरेश रैना ने 30, केदार जाधव ने 27 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 32 रन बनाए थे।