Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वार्न ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना में कही ये दिल जीतने वाली बात

विश्व क्रिकेट में पिछले कुछ सालों से एक बड़ी बहस ने अपनी जहग बनायी है कि आखिर वनडे क्रिकेट का महान बल्लेबाज कौन है। वैसे तो कुछ सालों पहले तक हर कोई सचिन तेंदुलकर या ब्रायन लारा को महान वनडे बल्लेबाज कहता था लेकिन अब विराट कोहली के कीर्तिमानों ने इस चर्चा में ट्वीस्ट डाल दिया है।

शेन वार्न के लिए सचिन और कोहली दोनों ही बेहतर बल्लेबाज

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से सचिन तेंदुलकर का ही दूसरा रूप कहे जाने लगे हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने दौर में एक जबरदस्त स्थान बनाया था लेकिन अब विराट कोहली भी कुछ ऐसा ही काम कर रहे हैं।

ऐसे में अब सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना आम हो चुकी है। इन दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों की चर्चा के बीच विश्व क्रिकेट के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न सचिन और कोहली दोनों को ही बेहतर मानते हैं।

सचिन और विराट दोनों को ही नहीं करना चाहूंगा गेंदबाजी

स्पिन लीजेंड शेन वार्न ने माना कि वो सचिन और विराट दोनों ही बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना पसंद नहीं करेंगे। शेन वार्न ने कहा कि “90 के दशक के मध्य में सचिन और 90 के दशक के मध्य में ब्रायन लारा भी हर किसी से ऊपर एक वर्ग थे। उके करियर के बाद के आधे हिस्से में ऐसा नहीं है, लेकिन 1994-95 में 4-5 साल के उस चरण में वो सिर्फ एक वर्ग से ऊपर थे।”

शेन वार्न ने आगे कहा कि “विराट और सचिन पूरी तरह से दो अलग खिलाड़ी हैं, लेकिन वे दोनों ही महान हैं। मैं किसी को भी गेंदबाजी नहीं करना चाहूंगा। वास्तव में। मेरे लिए दोनों ही बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, मैं एक को नहीं चुन सकता।”

ब्रैडमैन सबसे अच्छे बल्लेबाज, वनडे में विराट जैसा कोई नहीं

वार्न ने ब्रैडमैन को महान बल्लेबाज बताते हुए कहा कि “मेरे लिए, हम सभी जानते हैं कि डॉन ब्रैडमैन सबसे अच्छे बल्लेबाज थे और ये एकमत है। इसके बाहर मेरे लिए विव रिचर्डसन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे जिन्हें मैंने देखा था। मैं बल्कि किसी और को भी गेंदबाजी करूंगा। मुझे कलिनन(दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज) को गेंदबाजी करना आसान लगता था।”

शेन वार्न ने वनडे के अपने सबसे अच्छे बल्लेबाज को लेकर कहा कि “मेरे लिए सबसे अच्छा वनडे बल्लेबाज है मैंने देखा होगा कि वो विव और विराट होंगे। विकाट का रिकॉर्ड तो साफ क्रेजी है कि वो कितना अच्छा है जब खेल रहा होता है। तो किसी खिलाड़ी को जज करना मुश्किल होता है।”

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post शेन वार्न ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना में कही ये दिल जीतने वाली बात appeared first on Sportzwiki.