Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान में उतरते ही इस स्टार क्रिकेट ने तोड़ डाला सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने आज गुवाहाटी के मैदान में टॉस के लिए उतरते ही अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट टीम की ऐसी खिलाड़ी बन गई है। जिसने कम उम्र में ही टी20 में टीम की कमान संभाली है। आपको बता दें कि महिला हो या पुरुष, स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र की भारतीय कप्तान बन गई है।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारत के इस स्टार क्रिकेटर की पत्नी ने थामा बीजेपी का हाथ

स्मृति मंधाना ने 22 साल 229 दिन की उम्र में अन्तरराष्ट्रीय टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है। वहीं अगर पुरूषों की बात करें तो इस मामलें में सुरेश रैना 23 साल 197 दिन की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कप्तान बने थे।

पहलवान बजरंग पूनिया ने स्वर्णिम सफलता हासिल करने के बाद इस प्रकार देशवासियों का जीत लिया दिल...

आपको बता दें कि सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। टीम इंडिया की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाहर होने के कारण मंधाना को टीम की कमान सौंपी गई है। हरमनप्रीत कौर टखने की चोट लगने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी नहीं खेल पाई थी। मंधान ने कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अपना अहम योगदान दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय महिला टीम को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा।