Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आतंकी हमले में बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीम लौटी स्वदेश, अब ब्रेक लेने के मूड में

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड की दो मस्जिद में हुए हमले के बाद बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बची थी। उसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच को रद्द कर दिया था। साथ ही उसके बाद अब खबरों एकअनुसार बताया जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम स्वदेश लौटी आई और खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें सामान्य होने में अभी समय लगेगा। आपको बता दे कि न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 2-0 से आगे चल रही थी।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद खिलाड़ियों का अनुभव इतना भयानक रहा है कि माना जा रहा है कि अब सभी खिलाड़ी कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले सकते है। बांग्लादेश के सीनियर बल्लेबाज तामीम इकबाल ने कहा कि 'हमने जो कुछ यहां देखा है, उससे उबरने में समय लगेगा। लेकिन हमारे लिए अच्छी बात ये है कि हम परिवार के पास लौट आये हैं क्योंकि हर कोई हमारे लिए काफी ज्यादा चिंतित था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा है कि खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ समय बिताने और उस दिन को याद नहीं करने के लिये कहा है।

साथ ही आपको बता दे कि बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा, 'पूरी टीम हमले में सुरक्षित बच गई है। डरावना अनुभव, कृपया हमारे लिए दुआ करें।' स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलीबारी के समय मस्जिद में कई लोग हताहत हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वहां बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े

ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों का हुआ ये बड़ा फायदा

कुंबले ने किया विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की दी जगह

शॉट को रोकने की कोशिश की तो टूट गया गेंदबाज का जबड़ा, देखें वीडियो



Herald