भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला आज दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में दो बदलाव किये हैं। केएल राहुल की जगह रविन्द्र जडेजा और युजवेंद्र चहल की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है।
कुलदीप यादव का वनडे में शानदार प्रदर्शन

भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पिछले एक से डेढ़ सालों में भारत के लिए लगातार शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने इस मैच से पहले तक खेले 43 वनडे मैचों में 86 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।
कुलदीप इस सीरीज में भी भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज की जीत में उनकी गेंदबाजी की भूमिका काफी अहम थी।
कुलदीप ही हैं सिर दर्द

इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिए सिर दर्द बन गये हैं। उनकी वजह है किसी भी वनडे सीरीज में पहले दो मैचों के बाद उनका प्रदर्शन। हालाँकि, उनका प्रदर्शन ज्यादा खराब नहीं है, लेकिन वह रन ज्यादा देने लगते हैं और विकेट भी नहीं मिलता।
अभी तक अपने वनडे करियर में कुलदीप ने सीरीज के पहले दो मैचों में सिर्फ 17.1 की शानदार औसत से 42 विकेट चटकाए हैं। वहीं सीरीज में पहले दो मैचों के बाद उनका औसत 25.4 का हो जाता है और उन्होंने सिर्फ 34 वीकेट चटकाए हैं।
अपने प्रदर्शन में सुधार की जरुर

कुलदीप यादव की गिनती इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में होती है। कभी काफी कम बल्लेबाज हैं जो उनकी विविधता को समझ पाते हैं। ऐसे में उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है।
भारत को विश्व कप में 9 लीग मुकाबले खेलने हैं। इन सभी में कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर काफी कुछ निर्भर करेगा। इसी वजह से उन्हें अपनी कम कमजोरी पर काम करने की जरूरत है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post कुलदीप यादव अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम के लिए हैं सिर दर्द, जानें वजह appeared first on Sportzwiki.