Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप विजेता खिलाड़ी रोजर बिन्नी ने चुनी वर्ल्ड कप की टीम इंडिया, दिग्गज खिलाड़ी को किया बाहर

विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी आखिरी सीरीज खेल रही है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलना है. कई दिग्गज खिलाड़ी विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीम चुन रहे हैं. अब इनमे एक नया नाम जुड़ गया है. भारतीय क्रिकेट टीम को 1983 के विश्व कप में जीत के हीरो रहे रोजर बिन्नी ने अपनी टीम चुनी है.

आइए आपको बताते हैं कैसी है इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की टीम 

रोजर बिन्नी अपने समय के शानदार ऑलराउंडर माने जाते थे. उन्होंने भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाया है. उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके हैं. अभी वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं. रोजर बिन्नी  ने अपनी टीम में शिखर धवन को जगह नहीं दी है.

नहीं दी शिखर धवन को जगह 

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय अपने अच्छे फॉर्म में नहीं हैं. वो लगातार फ्लॉप होते हुए आए हैं. वहीं टीम के एक अन्य सलामी बल्लेबाज के एल राहुल इस समय शानदार फॉर्म में हैं.

जब से इस खिलाड़ी ने टीम में वापसी की है. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बिन्नी ने अपनी टीम में धवन की जगह इस खिलाड़ी को मौका दिया है.

ना जडेजा ना कार्तिक 

इस पूर्व खिलाड़ी ने अपनी टीम में दिनेश कार्तिक और रविन्द्र जडेजा किसी को भी जगह नहीं दी है. उन्होंने हालंकि अपनी टीम में ऋषभ पंत को रखा है. वहीँ इस पूर्व खिलाड़ी के टीम में विजय शंकर भी हैं. बिन्नी ने अपनी टीम में अंबाती रायडू को भी जगह दी है.

ये है रोजर बिन्नी की विश्व कप के लिए टीम 

रोहित शर्मा, के.एल. राहुल, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायडू, एम.एस. धोनी, ऋषभ पंत, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर. (बैटिंग ऑलराउंडर के लिए 15 वां स्लॉट खाली रखा हैं. 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्वकप विजेता खिलाड़ी रोजर बिन्नी ने चुनी वर्ल्ड कप की टीम इंडिया, दिग्गज खिलाड़ी को किया बाहर appeared first on Sportzwiki.