Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एयर स्पेस बंद होने से भारत ने गंवाई जूनियर डेविस कप और फेड कप की मेजबानी

नई दिल्ली
बालाकोट हवाई हमले के बाद पाकिस्तान का एयर स्पेस बंद होने के कारण भारत ने जूनियर डेविस कप और फेड कप टेनिस टूर्नमेंटों की मेजबानी गंवा दी। टेनिस का वर्ल्ड कप कहे जाने वाले अंडर-16 डेविस कप में भाग लेने पाकिस्तान समेत 16 टीमों को भारत आना था। जूनियर डेविस कप 8 से 13 अप्रैल तक डीएलटीए परिसर में होना था, जबकि फेड कप मैच 15 से 20 अप्रैल तक होने थे।

एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया, ‘पाकिस्तान का एयर स्पेस उस समय बंद था और भारत में हवाई अड्डे भी हाई अलर्ट पर थे। किसी को पता नहीं था कि ये हालात कब तक रहेंगे लिहाजा टूर्नमेंटों को अन्यत्र कराने का फैसला लिया गया।’

अब दोनों टूर्नमेंट बैंकॉक में होंगे। सूत्र ने कहा, ‘वायु क्षेत्र बंद होने से उड़ानें घूमकर आ रही हैं जिससे किराया और यात्रा का समय बढ़ रहा है।’