Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भुल्लर संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचे

मस्कट (ओमान)
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ओमान ओपन के दूसरे दौर में शनिवार को यहां मुश्किल परिस्थितियों में तीन अंडर 69 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गये। तेज हवा के कारण यहां स्कोर करना काफी मुश्किल हो रहा था लेकिन भुल्लर के प्रदर्शन पर इसका ज्यादा असर नहीं दिखा। पहले दौर में उन्होंने 70 का कार्ड हासिल किया था। उनका कुल स्कोर चार अंडर 70 का है। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शुभंकर शर्मा (72-74) ने संयुक्त रूप से 31वें स्थान पर रहते हुए कट हासिल किया जबकि एसएसपी चौरसिया (77-77) कट हासिल करने में नाकाम रहे। भुल्लर शीर्ष पर संयुक्त रूप से काबिज मैक्स कीफर और जोकिम हानसेन से एक शाट पीछे है। इन दोनों खिलाड़ियों का स्कोर पांच अंडर 139 है।