Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दीपा कर्मकार ने जिम्नैस्टिक विश्व कप के फाइनल दौर के लिए क्वॉलिफाई किया

बाकू (अजरबेजान) 
भारत की दीपा कर्मकार ने गुरुवार को यहां कलात्मक जिमनास्टिक विश्व कप के क्वॉलिफाइंग दौर में तीसरे स्थान पर रहकर वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। 25 वर्षीय दीपा ने प्रतियोगिता में पहली बार सबसे मुश्किल ‘हैंडफ्रंट 540 वॉल्ट’ में हाथ आजमाए। इसमें उन्होंने दो क्वॉलिफाइंग दौर वॉल्ट में 14.466 और 14.133 अंक जुटाकर औसतन 14.299 अंक हासिल किए। 

अमेरिका की जेड कैरे ने क्वॉलिफाइंग दौर में 14.70 के औसत स्कोर से पहला स्थान, जबकि मेक्सिको की एलेक्सा मोरेनो ने 14.533 अंक से दूसरा स्थान हासिल किया। क्वॉलिफिकेशन दौ में शीर्ष आठ में रहने वाली जिम्नैस्ट फाइनल में खेलती हैं। वॉल्ट फाइनल शनिवार को होगा। रियो ओलिंपिक 2016 में चौथे स्थान पर रहने वाली दीपा शुक्रवार को बैलेंस्ड बीम स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगी। 

भारतीय जिम्नैस्टिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष रियाज भाटी ने कहा, ‘दीपा का प्रदर्शन अच्छा रहा। हमें उम्मीद करनी चाहिए कि वह शनिवार को फाइनल के बाद पोडियम स्थान पर रहे और ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन की तरफ एक ओर कदम बढ़ाए।’ दीपा ने पिछले साल नवंबर में जर्मनी के कोटबस में कलात्मक जिम्नैस्टिक विश्व कप की वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। घुटने की चोट से उबरने के बाद यह उनका पहला टूर्नमेंट था।