Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भाजपा के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेगा क्रिकेट का ये महान खिलाड़ी, बताई ऐसी वजह की आप भी हो जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और उसके लिए राजनीतिक पार्टियों की और से तैयारियां भी पूरी हो गई है। इधर कई बाॅलीवुड स्टार और कई खिलाड़ी जो चुनाव लड़ना चाहते है और पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाना चाहती है वो भी पूरी तैयारी में हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा की मोदी राजनेता कम बॉलीवुड के अभिनेता ज्यादा लगते हैं

कुछ समय पहले जहां यह खबर सुनने को मिल रही थी की पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग चुनाव मैदान में उतरने वाले है और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले है। लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग गया है।

खबरों की माने तो खुद वीरेन्द्र सहवाग ने निजी कारणों का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रस्ताव से इंकार कर दिया है। दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी है। इसके साथ ही खबर तो यह भी है की टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर राजनीति में उतरने के लिए पूरे तरीके से तैयार है और वो दिल्ली से चुनाव लड़ना चाहते है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल देश की दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों के लिए बोल गए बड़ी बात, कहा कांग्रेस और भाजपा मिलकर...

भाजपा नेता का कहना था कि सहवाग का नाम पश्चिम दिल्ली सीट के लिए चल रहा था जिस पर इस समय भाजपा के प्रवेश वर्मा सांसद हैं। हालांकि सहवाग ने निजी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।

राहुल और सोनिया के बेहद करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के ये वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल