Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने बताया आखिर क्यों अंपायर एस रवि ने नहीं दी ‘नो बॉल’

आईपीएल 2019 के 7वें मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी की टीम को 6 रन से हरा दिया है. इस मैच में जब अंतिम गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, तो लसिथ मलिंगा ने नो बॉल की, लेकिन इसे अंपायर एस रवि ने नो बॉल नहीं दिया. अंपायर से इस मैच में बहुत बड़ी चुक हुई थी. अब बीसीसीआई ने खुद बताया है, कि अंपायर से इतनी बड़ी चुक क्यों हुई हैं. बीसीसीआई ने इसका जिम्मेदार क्रिकेट प्रशासकों समिति (सीओए) के कार्यप्रणाली को बताया है.

अंपायरों की परिक्षण प्रकिया समाप्त हो गई

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी आईएनएस से बात करते हुए कहा,

“जो हमने कल देखा, वो बिमारी का एक लक्षण था. अंपायरों की समिति का परिक्षण किये हुए दो साल हो गए हैं. पहले अंपायरों का आकलन हर वर्ष होता था. जो पूर्व अंपायरों के एक पैनल द्वारा किया जाता था.

उस समय समिति के सदस्य मूल्यांकन के लिए स्वतंत्र थे और मूल्यांकन किया जाता था, कि कौन सा अंपायर बेहतर हैं और कौन सा नहीं.”

एक बार जब यह विभाग क्रिकेट प्रशासकों की समिति (सीओए) के पास चला गया है, तो अंपायरों के परिक्षण की प्रकिया समाप्त हो गई है.”

सिस्टम की कमी के कारण हुआ

बीसीसीआई ने आगे अपने बयान में कहा,

“मैं ऐसा नहीं कहूँगा, कि गलतियाँ पहले नहीं होती थी, लेकिन उसकी संख्या कम थी, लेकिन जो गलतियाँ अब हो रही है वह बहुत ज्यादा हैं और कल एक बहुत बड़ी गलती हुई है. यह सिस्टम की कमी के कारण हुआ हैं.

2018-19, से कोई अंपायरों की समिति नहीं है. इस सीजन की शुरुआत से पहले हमारे पास पर्याप्त अंपायर भी नहीं थे. सिस्टम की इन्ही कमियों की वजह से ऐसी चीजें सामने आ रही है.”

अंपायरिंग प्रोजेक्ट वीडियो उपकरणों की कमी

बीसीसीआई ने आगे अपने बयान में कहा,

“अंपायरों के चुनाव में जल्दबाज़ी हुई हैं, जो अब विवादों में घिर गया हैं. क्योंकि खबरें थीं, कि इस प्रक्रिया में शामिल एक व्यक्ति परीक्षाओं के लिए अंपायरों को तैयार करने के लिए अकादमी चला रहा था.

सबा करीम (जीएम क्रिकेट ऑपरेशंस) के कार्य की शहरों में जमकर तारीफ हुई है, लेकिन वह खेलों के वीडियो उपकरण खरीदना भूल गए हैं. परिणामस्वरूप, बीसीसीआई को अंपायरिंग प्रोजेक्ट वीडियो उपकरणों की कमी हो गई हैं. जो अंपायर मूल्यांकन का आधार था. 

अंपायर के मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया में समझौता किया गया. यह पूरी तरह से औसत दर्जे का था. हम सभी जानते हैं, कि शीर्ष स्तर पर कैसी अंपायरिंग चाहिए. हालाँकि, फिलहाल इसकों चुनौती देने के लिए कोई बेंच स्ट्रेंथ भी नहीं है.”

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बीसीसीआई ने बताया आखिर क्यों अंपायर एस रवि ने नहीं दी ‘नो बॉल’ appeared first on Sportzwiki.