स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। इस सीरीज का अंतिम मैच जो टीम जितेगी वह सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए है और अंतिम मैच में कुछ खिलाड़ी अपने नाम कुछ रिकॉर्ड बना सकते हैं। लेकिन अंतिम मैच भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के पास भी एक शानदार रिकॉर्ड बनाने मौका है और अगर वह इस रिकॉर्ड को बना लेते है तो सचिन और धोनी जैसे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड टूट जाएगा।
अगर इस सीरिज के अंतिम मैच में रोहित शर्मा अर्धशतक बनाने में सफल होते हैं तो वह 8 हजार बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। रोहित शर्मा कल अपने वनडे करियर का 200वां मैच खेलने मैदान में उतरेंगे और इसके साथ वह इस मैच में 46 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह 8 हजार रन बनाने के मामले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
वनडे में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली पहले स्थान पर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स हैं और तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली हैं। अगर अंतिम वनडे में रोहित शर्मा 46 रन बनाने में सफल होते है तो वह सौरव गांगुली के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। इसके साथ रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी से कम पारी खेलकर वनडे में 8 हजार रन बनाने में सफल हुए है।
Herald