पिछले कुछ महीनों से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के राजनीति की पिच पर उतरने की खबरों से जबरदस्त जोर पकड़ा था। गौतम गंभीर को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वो लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
गौतम गंभीर को लेकर आयी बड़ी खबर, गौतम गंभीर ने बीजेपी का थामा दामन
इस खबर को लेकर कई न्यूज चैनल और न्यूज पेपर से अपनी सुर्खियां बनायी लेकिन गौतम गंभीर की तरफ बीजेपी पार्टी को जॉइन करने के लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
Former Cricketer @GautamGambhir joins BJP in the presence of Union Ministers Shri @arunjaitley and Shri @rsprasad. pic.twitter.com/sDJOnSOLza
— BJP (@BJP4India) March 22, 2019
लेकिन गौतम गंभीर के लोकसभा चुनावों से कुछ दिन पहले एक भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गौतम गंभीर ने केन्द्र सरकार के मंत्री वित्त मंत्री अरूण जेटली और सूचना एंव प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
गौतम गंभीर ने अटकलों पर विराम लगाते हुए उतरे राजनीति की पिच पर
इस तरह से गौतम गंभीर से पिछले काफी समय से चली आ रही उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया जिसमें ये कहा जा रहा था कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
Former Cricketer Gautam Gambhir likely to join Bharatiya Janata Party(BJP) today pic.twitter.com/Xse25c6lvl
— ANI (@ANI) March 22, 2019
वैसे भी आज सुबह ही न्यूज एजेंसी एएनआई ने गौतम गंभीर की भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबर की संभावना दिखायी थी। आखिर एनएनआई की उस खबर पर भी मुहर लग गई जिसे उन्होंने दिखाया था।
कुछ दिन पहले ही गौतम गंभीर ने इस बात से किया था इनकार
गौतम गंभीर ने इस तरह से राजनीति में अपनी दूसरी पारी शुरु करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए गौतम गंभीर ने कुछ दिनों पहले इस सवाल को लेकर खारिज करने वाला जवाब दिया था।

गौतम गंभीर ने कहा था कि
“उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं है। पूरी जिंदगी मैं क्रिकेट खेलता रहा। मैंने लोगों से सुना है कि पूर्णकालिन राजनीति इंसान को बदल देती है। मेरी छोटी-छोटी दो बेटियां हैं मुझे उनके साथ समय बिताना है। मैंने भी अटकलें सुनी है लेकिन फिलहाल आईपीएल के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर कमेन्ट्री कर रहा हूं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल appeared first on Sportzwiki.