Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खलील अहमद ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, जिसे आज तक नहीं हासिल कर सका कोई भी राजस्थानी क्रिकेटर

खेल डेस्क। तेज गेंदबाज खलील अहमद ने ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है जिसे आज तक कोई भी राजस्थानी क्रिकेटर प्राप्त नहीं कर सका। युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का केंद्रीय अनुबंध मिला है।

माही ने नहीं बल्कि भारत के इस एकमात्र बल्लेबाज ने जड़ा है रांची में शतक

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध में ग्रुप सी का करार दिया गया है। इस सूची में खलील अहमद सहित सात खिलाडिय़ों को जगह दी गई है। इस करार के तहत चुने हुए सात खिलाडिय़ों को एक करोड़ रुपए सालाना दिया जाएगा।

T-20 : डेनियली वाट के तूफान में उड़ी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने की 2-0 की अजेय बढ़त

इस ग्रुप में केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और रिधिमान साहा का नाम शामिल है। हनुमा विहारी को भी पहली बार केन्द्रीय अनुबंध मिला है।

आईपीएल शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को लग सकता ये बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

राजस्थान के खलील अहमद अभी भारतीय टीम की ओर से आठ वनडे और नौ टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने आठ वनडे में 11 और नौ टी-20 मैचों में दस विकेट लिए हैं। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ पिछले साल वनडे क्रिकेट के माध्यम से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिलटन में खेलाथा। आईसीसी विश्व कप से पहले खलील अहमद को बीसीसीआई का केन्द्रीय अनुबंध मिलना किसी बड़ेे तोहफे से कम नहीं है।

धोनी के बाद अब इस भारतीय विकेटकीपर पर बनने जा रही है बायोपिक, ये सुपरस्टार नजर आएगा भूमिका में