Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चिक्कारंगप्पा इंडियन ओपन में शीर्ष भारतीय

गुरुग्राम
युवा भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा शनिवार को यहां इंडियन ओपन 2019 के तीसरे दौर में छह अंडर का कार्ड खेल संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गये हैं। यहां के डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में चिक्कारांगप्पा ने तीसरे दिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साबित हुए उन्होंने छह अंडर 66 के कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर छह अंडर 210 हो गया। यूरोपीय टूर के दो बार के विजेता शुभंकर शर्मा ने तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला वह तीन अंडर 213 के स्कोर के साथ वह संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर है। कट पाने वाले अन्य भारतीयों में राशिद खान (72) संयुक्त 21वें और एसएसपी चौरसियार् 71ी एक ओवर 217 के साथ संयुक्त रूप से 47वें स्थान पर है।  अजीतेश संधू संयुक्त 54वें, गौरव प्रताप ंिसह संयुक्त 59वें, गगनजीत भुल्लर संयुक्त 63वें और राहिल गंगजी संयुक्त 66वें स्थान पर है। अमेरिका के जूलियन सूरी और इंग्लैंड के कैलम ंिशकविन अंडर 11 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।