Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच ऐसे कारण जिनके कारण टीम इंडिया गंवा सकती है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच वनडे मैचों की सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा. लगातार दो मैच जीतने के बाद टीम इंडिया इस लय को बरकरार नहीं रख सकी. तीसरे और चौथे एकदिवसीय मैच को ऑस्ट्रेलिया के हाथों गंवाना पड़ा.

चौथे मैच में पहाड़ जौसा स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. अगर बात की जाए तो टीम इंडिया को गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार की जरुरत है.

इन पांच कारणों से टीम इंडिया को सीरीज भी गंवानी पड़ सकती है.

धोनी को दो मैचों के लिए आराम देना –

विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का टीम में न होना टीम इंडिया को भारी पड़ रहा है, चौथे मैच में धोनी की कमी खली, अहम क्षण में टर्नर की स्टंपिंग मिस करना पंत को इतना भारी पड़ा कि इसकी भरपाई टीम इंडिया को मैच गंवाकर करनी पड़ी. पांचवें एकदिवसीय मैच में भी धोनी की कमी खल सकती है.

साधारण फील्डिंग बन रहा हार का कारण-

टीम इंडिया जो कि अपनी फील्डिंग के लिेए जानी जाती है, लेकिन चौथ मैैच में बेहद साधारण फील्डिंग के कारण उनको मैच तक गंवाना पड़ गया, फील्डिंग में सुधार की आवश्यकता है, अगर टीम इंडिया का मैच जीतना है.

गेंदबाजी में शमी को न खिलाना-

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को न खिलाना भी टीम इंडि़या को भारी पड़ रहा है, चौथे मैच में भुवनेश्वर कुमार ने बेहद साधारण गेंदबाजी करते हुए 7.44 की औसत से रन लुटाये, और मात्र एक विकेट ही हासिल कर पाए. पांचवे मैच में भी शमी को टीम से बाहर रखने का फैसला भारी पड़ सकता है.

चहल का क्षमता के अनुरुप प्रर्दशन न कर पाना-

Chahal is the champion bowler, not robot: Muralitharan

युजवेंद्र चहल अपनी क्षमता के अनुरुप प्रर्दशन नहीें कर पा रहे है. चौथे मैच में चहल ने बेहद साधारण गेंदबाजी करते हुए 8 की औसत से रन लुटा दिए, इसके साथ ही कुलदीप यादव भी क्षमता के अनुरुप प्रर्दशन नहीं कर पाए है. अगर टीम इंडिया को सीरीज जीतनी है तो इन बिॆंदुओं पर विचार करने की जरुरत है.

लय को जारी न रख पाना –

सीरीज के दो मैच जीतने के बाद भी टीम इंडिया इस लय को कायम नहीं रख पाई, जिसका नतीजा यह हुआ कि आस्ट्रेलिया ने अगले दो मैचों को जीतकर सीरीज में बराबर कर ली है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पांच ऐसे कारण जिनके कारण टीम इंडिया गंवा सकती है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज appeared first on Sportzwiki.