Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कुश्ती संस्था ने सभी राष्ट्रीय संघों से भारत के साथ संबंध खत्म करने के लिए कहा

नई दिल्ली
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्लयू) ने अपने मातहत सभी राष्ट्रीय संघों से कहा है कि भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के साथ संबंध खत्म करें। उसने हाल में यहां विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा देने से इनकार करने के परिप्रेक्ष्य में यह फैसला किया है।

पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं देने के कारण अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने भविष्य में भारत में वैश्विक आयोजनों की मेजबानी पर रोक लगा दी है। विश्व संस्था ने राष्ट्रीय संघों को इस बारे में एक पत्र लिखा है।

उसने लिखे पत्र में कहा, ‘यूडब्ल्यूडब्ल्यू सभी संबद्ध राष्ट्रीय कुश्ती संघों से अनुशंसा करता है कि वे भारतीय कुश्ती संघ से अपने संबंध समाप्त कर दें।’ डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण और सहायक सचिव विनोद तोमर से इस सिलसिले में संपर्क नहीं हो सका।