Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हमारी बल्लेबाजी किसी एक खिलाड़ी पर अधिक निर्भर नहीं है: संजय बांगर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज दूसरे और तीसरे मैच में उनके बल्ले से शानदार शतक निकला। इसके बाद बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने उनकी जमकर तारीफ की है।

विराट पर आश्रित नहीं है टीम

भारतीय टीम के बल्लेबाजी विराट कोहली के आसपास ही घुमती है लेकिन टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना है कि टीम की बल्लेबाजी विराट कोहली पर आश्रित नहीं है। रांची वनडे के बाद उन्होंने कहा

“ऐसा नहीं है कि हम किसी एक खिलाड़ी पर अधिक निर्भर हैं। हालांकि, विराट ने अपने खेल को जिस स्तर तक बढ़ाया है, अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतना खास नहीं लगता है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार अपने खेल में सुधार कर अपना स्तर बढ़ते रहते हैं।”

हम नहीं समझ पाए

Image result for ind vs aus ranchi

संजय बांगर ने बताया कि मैदान पर एक दिन पहले काफी ओस गिरी थी और इसी वजह से टीम में बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालाँकि, ऐसा नहीं हुआ और लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया। उन्होंने आगे कहा

“ग्राउंड्समैन ने बताया कि कल बहुत ओस पड़ा था और इसी कारण हमने पीछा करने का विकल्प चुना। लेकिन आज, चूंकि कोई ओस नहीं थी, इसलिए लक्ष्य का पीछा नहीं किया जा सकता था क्योंकि गेंदें नीचे भी रह रही थी। विराट हर गेंद पर रन बनाना चाहते थे। वह दबाव डाल सकते थे और कुछ समय विकेट पर रहते।”

चौथा मैच इस वजह से महत्वपूर्ण

Image result for ind vs aus ranchi

भारतीय टीम के लिए मोहाली में खेला जाने वाला चौथा मैच काफी महत्वपूर्ण है। इस मैच को जीतकर टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी वहीं हार सीरीज को बराबरी पर ला देगा। अंतिम मैच 13 मार्च को दिल्ली में खेला जाना है।

विश्व कप से पहले भारत को सिर्फ यही दोनों वनडे मैच खेलने हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को आराम देकर ऋषभ पन्त को दोनों मैचों में खेलने का मौका दिया जाएगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post हमारी बल्लेबाजी किसी एक खिलाड़ी पर अधिक निर्भर नहीं है: संजय बांगर appeared first on Sportzwiki.