मेलबर्न स्टार्स के कोच की मुख्य भूमिका में रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने कोच के पद को छोड़ने की घोषणा कर दी है. आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स में फ्लेमिंग कोच की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा थे. उनका कहना है कि अब वह पीछे हटकर किसी और को मौका देना चाहते हैं.

फ्लेमिंग ने मेलबर्न स्टार्स के साथ कोच की भूमिका में रहते हुए टीम को दो बार फाइनल तक पहुंचाया है. फ्लेमिंग ने एक बयान में कहा,
“मुझे लगता है कि मेरे लिए सही समय है कि मैं पद छोड़ दूं और किसी और को बागडोर और क्लब को आगे ले जाने की अनुमति दूं.”
आगे उन्होंने कहा
“टीम काफी संतुलित है. इस सीजन में हमने अच्छा किया पर उसके मुताबिक फल नहीं मिला. मुझे पूरा विश्वास है कि जिन खिलाड़ियों को हमने इकट्ठा किया है, वे आगे अच्छा करेंगे.”

फ्लेमिंग के नेतृत्व में चेन्नई कर रही है अच्छा
फ्लेमिंग की कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है. पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई ने दो साल बाद टूर्नामेंट में वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया था. टीम ने पूरे सीजन के दौरान शानदार प्रदर्शन दिखाया था.
चेन्नई सुपरकिंग्स ने कुल 14 लीग मैचों में 9 में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी. जिसमें बाद फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब अपना नाम किया था.

चेन्नई का या तीसरा खिताब था. इससे पहले भी चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में दो बार खिताब अपने नाम किया था. अब एक बार फिर कप्तान धोनी और कोच फ्लेमिंग चाहेंगे कि उनकी टीम अच्छा करते हुए इस बार भी चैंपियन बने और चौथी बार आईपीएल टाइटल जीत कर रिकॉर्ड बनाए.
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रहे स्टीफन फ्लेमिंग एक दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने न्यूज़ीलैण्ड के लिए खेलते हुए 7 हजार से अधिक टेस्ट रन और 8 हजार से अधिक वनडे क्रिकेट में रन बनाए. फ्लेमिंग एक महान कप्तान के रूप में भी जाने जाते हैं.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल से पहले स्टीफन फ्लेमिंग ने लिया बड़ा फैसला, छोड़ा इस टीम का कोच पद appeared first on Sportzwiki.