Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘यूनिवर्स बॉस’ के लिए आईपीएल खिताब जीतना चाहती पंजाब : गेल

जयपुर, 26 मार्च: किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि उनकी टीम यूनिवर्स बॉस (गेल) के लिए यह खिताब जीतना चाहती है। पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में जीत से शुरुआत की है। टीम ने सोमवार रात खेले गए अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 14 रन से हरा दिया।

पंजाब की इस जीत में गेल ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने मैच में 47 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 79 रन की पारी खेली। गेल को उनकी इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गेल ने मैच के बाद कहा, “ये बड़ा ग्राउंड है और पहले मैच में इस पर रन बनाना महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड सीरीज से ही मैं फॉर्म में हूं और जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना शानदार है। यह भी महत्वपूर्ण है कि हमें जीत मिली। हम बेहतर और बेहतर होना चाहते हैं। यह अभी शुरुआती दिन हैं और मैं अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं।” 

गेल ने कहा कि टीम के युवा खिलाड़ी यूनिवर्स बॉस के लिए यह खिताब जीतना चाहते हैं। गेल दुनिया भर में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए खुद को यूनिवर्स बॉस कहना पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे युवा खिलाड़ियों ने इस बात पर चर्चा की है कि हमें यूनिवर्स बॉस के लिए इस लीग को जीतना है और युवाओं को मेरा समर्थन मिला है। बल्लेबाजी के लिए उन्हें अच्छी विकेट मिली लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया। सरफराज ने अच्छी पारी खेली जो हमारे लिए वास्तव में शानदार है।” 

The post ‘यूनिवर्स बॉस’ के लिए आईपीएल खिताब जीतना चाहती पंजाब : गेल appeared first on Sportzwiki.