Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाजी कोच ट्राय कूली को अनुबंधित किया

सिडनी
आस्ट्रेलिया ने सोमवार को इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाजी कोच ट्राय कूली को आगामी एशेज श्रृंखला के लिए टीम के साथ जोड़ा है। आस्ट्रेलिया इंग्लैंड की सरजमीं पर 18 साल में पहली बार एशेज श्रृंखला जीतने के लिए चुनौती पेश करेगा। तस्मानिया के पूर्व मुख्य कोच और वेस्टर्न वारियर्स में राष्ट्रीय कोच जस्टिन लैंगर के सहायक एडम ग्रिफिथ इंग्लैंड में टीम के विश्व कप अभियान के दौरान गेंदबाजों के साथ काम करेंगे। इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाजी कोच डेविड सेकर के फरवरी में पद छोड़ने के बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।

तस्मानिया के कूली ने 2005 में इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर एशेज खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह हाल में भारत में एकदिवसीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की जीत के दौरान टीम के गेंदबाजी कोच रहे और फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए टीम के साथ हैं। विश्व कप 30 मई से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगा जबकि पांच टेस्ट की एशेज श्रृंखला अगस्त और सितंबर में होगी।