भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए आज निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने शानदार जीत अपने नाम कर ली है. इसी के साथ उन्होंने सीरीज पर 3-2 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया. ऑस्ट्रेलिया ने आज के मैच में शानदार खेल दिखाया. पहले बल्लेबाजी में ख्वाजा ने शानदार शतक लगाया. फिर उनके गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.
विश्व कप से पहले भारतीय टीम का ये आखिरी मैच था. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अब इस सीरीज के बाद पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलेगी. वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा होंगे. भारतीय टीम की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने वैसी बड़ी पारी नहीं खेली. जो ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने खेली.
उस्मान ख्वाजा ने बनाए सीरीज में सबसे ज्यादा रन
AUSTRALIA WIN THE SERIES! History made as Australia seal a 3-2 ODI series victory over India with a 35-run win in Delhi
SCORES: https://t.co/aCzUs03Z2A pic.twitter.com/22Q0BLrDb2
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 13, 2019
पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने 5 मैच में लगभग 76 के औसत से 383 रन बनाए. जिसमे दो शतक थे. उन्होंने इस सीरीज में अपने वनडे करियर का पहला शतक भी लगाया. मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज उस्मान ख्वाजा ने कहा,
“यह शतक और भी अधिक मजेदार था खेल जीतने में भी बहुत मज़ा आया. 0-2 से पीछे होने के बाद भी हम सीरीज में वापस आएं. हमारा घर पर भारत को हराना आसान नहीं था. बहुत उत्साहित वाला था. मैंने सिर्फ परिस्थितियों के आधार पर खेला”
“हमारे स्पिनरों और हमारे बल्लेबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और मैच के अंत में, यह वास्तव में अच्छा टीम प्रदर्शन था”
हार के बावजूद हमारे ड्रेसिंग रूम का माहौल शानदार था
Zampa completes a double wicket maiden as Australia move closer to an historic ODI series win in Delhi…
LIVE: https://t.co/aCzUs0lAra #INDvAUS pic.twitter.com/QrmVWeoNsF
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 13, 2019
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 52 रनों की पारी खेली. उस्मान ख्वाजा ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया और दोनों ही भारत के खिलाफ इस सीरीज में लगे हैं. वहीं झाए रिचर्डसन ने 29 रन की पारी खेली.
उन्होंने आगे कहा,
“तीसरे गेम में अच्छी साझेदारी हुई फिंच ने खूबसूरती से बल्लेबाजी की, कठिन विकेट और उच्च स्कोर बनाने से बल्लेबाजों के आत्मविश्वास में बढ़ावा आया. गेंदबाजी ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन किया. और सभी सहायक कर्मचारियों को श्रेय दिया जाना चाहिए”
Eyes on the prize #INDvAUS pic.twitter.com/ROJWLkOTbv
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 13, 2019
“क्योंकि पहले दो मैचों में हारने के बाद भी माहौल बहुत अच्छा था. हमने बहुत मजे किये. यहां तक कि जब हमने पहले दो गेम गंवाए, तब भी ड्रेसिंग रूम में हमारा माहौल अच्छा था”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मैन ऑफ़ द सीरीज लेते हुए उस्मान ख्वाजा ने खुद को नहीं बल्कि इन्हें दिया इस सीरीज जीत का पूरा श्रेय appeared first on Sportzwiki.