साल 2006-07 में भारत की अंतरराष्ट्रीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे वीआरवी सिंह ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. इस पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने चोट के कारण संन्यास का फैसला लिया है. काफी लंबे समय से इस भारतीय खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही थी.
34 वर्षीय वीआरवी सिंह ने भारत के लिए दो वनडे और पांच टेस्ट मैच खेले थे. पांच टेस्ट में उन्होंने कुल 8 विकेट लिए थे. वनडे में उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया था. साल 2006 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था.
क्रिकेट से लिया सन्यास-
20 साल की उम्र से उन्होंने पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था. वीआरवी सिंह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल में साल 2008-2010 तक 19 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 12 विकेट लिए थे.

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि
“टीम से बाहर हो जाने के बाद मैने वापसी के लिए बहुत कोशिशें की, लेकिन पीठ की चोट के कारण मैं वापसी नहीं कर पाया. आप अपने आप को धोखा नहीं दे सकते. 2014 में सर्जरी होने के बाद कुछ सालों तक मैने खेला ही नहीं. साल 2018 में ट्रेनिंग के बाद मैने एक बार फिर खेलने का प्रयास किया मगर मैं सफल नहीं हो पाया.”

युवराज सिंह के करीबी दोस्तों में से एक है यह खिलाड़ी
वीआरवी सिंह और युवराज सिंह अच्छे दोस्त रह चुके हैं. अपने संन्यास के फैसले पर उनका कहना है कि ये कोई एक रात में लिया गया फैसला नहीं है. मैने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की बहुत कोशिश की मगर दुर्भाग्य से ऐसा हो नहीं पाया. इसके बाद मुझे अहसास हुआ कि अब संन्यास ले लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवराज सिंह ने मेरा बहुत उत्साह बढ़ाया.

तेज गेंदबाज ने 2014 में पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में अपना आखिरी प्रतिनिधि खेल खेला था, जिसमें वह पहली पारी में दो विकेट और दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पांच विकेट लेने में सफल रहे थे.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post युवराज सिंह के सबसे करीबी माने जाने वाले वीआरवी सिंह ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की appeared first on Sportzwiki.