बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इसमें कई खिलाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है वहीं कई खिलाड़ियों फायदा भी हुआ है। ग्रेड ए में कई कई नये नाम जुड़े हैं वहीं ग्रेड ए प्लस में सिर्फ तीन खिलाड़ी ही हैं। इसके साथ ही शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को इसमें जगह ही नहीं मिली है।
शॉ और शंकर जैसे नाम शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल टेस्ट डेब्यू में शतक बनाने वाले पृथ्वी शॉ को इस कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल को भी जगह नहीं मिली है।
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में वनडे डेब्यू करने वाले विजय शंकर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में हुए वनडे में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें भी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया।
इस वजह से नहीं मिली जगह

बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट में जगह बनाने के लिए कुछ नियम हैं। इसमें उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिलती है, जो 3 टेस्ट मैच या फिर 8 वनडे मैच खेले हो। इसमें ये तीनों खिलाड़ी फिट नहीं होते।
मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने अभी तक दो- दो टेस्ट मैच खेले हैं वहीं विजय शंकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में अपना सातवाँ वनडे खेल रहे हैं। एक और टेस्ट मैच खेलने के बाद शॉ- मयंक और एक वनडे खेलने के बाद विजय शंकर को ग्रेड सी में जगह मिल जाएगी।

यह है लिस्ट:
ग्रेड ए प्लस: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
ग्रेड ए: एमएस धोनी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे
ग्रेड बी: केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।
ग्रेड सी: केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद, रिद्धिमान साहा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट में शॉ, मयंक और विजय शंकर को नहीं मिली जगह, अब सामने आई वजह appeared first on Sportzwiki.