Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

थियेम इंडियन वेल्स फाइनल में, मुकाबला फेडरर से

इंडियन वेल्स
आस्ट्रिया के डोमिनिक थियेम ने मिलोस राओनिच को 7 . 6, 6 . 7, 6 . 4 से हराकर एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना पांच बार के चैम्पियन रोजर फेडरर से होगा ।    विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज थियेम ने 17 ऐस लगाकर मुकाबला जीता । दूसरी ओर फेडरर की नजरें छठे खिताब पर होगी । सेमीफाइनल में रफेल नडाल दाहिने घुटने में चोट के कारण कोर्ट पर नहीं उतर सके जिससे फेडरर फाइनल में पहुंच गए । अब तक थियेम और फेडरर के बीच हुए चार मुकाबलों में दोनों ने दो दो जीते हैं ।