Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आरपी सिंह ने चुनी विश्व कप के लिए अपनी टीम सिद्धार्थ कौल को दी टीम में जगह, तो इन्हें किया बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की आज शुरुआत हो गई. भारतीय टीम विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज खेल रही है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलनी है.

विश्व कप शुरू होने में अभी समय है. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी-अपनी टीम का चुनाव कर रहे हैं. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट आर पी सिंह ने विश्व कप के लिए अपनी टीम चुनी है. भारतीय टीम का ये खिलाड़ी 2007 टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

 

सिद्धार्थ कौल को टीम में दी जगह 

भारतीय टीम के इस पूर्व खिलाड़ी ने अपनी टीम में चार तेज गेंदबाजों को जगह दी है. जिसमे जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी भुवनेश्वर कुमार और सबको चौकाते हुए सिद्धार्थ कौल को टीम में मौका दिया है.

कौल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों के लिए टीम में चुना गया है. टी-20 सीरीज में इस खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच खेलने को मौका मिला. जहाँ उनका प्रदर्शन उतना सही नहीं था.

 

विजय शंकर को नहीं दी जगह 

भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर ने पिछले कुछ दिनों से से शानदार प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी बल्लेबाजी के सब कायल हो गए थे. जिस वजह से इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया. लेकिन आर पी सिंह ने अपनी विश्व कप की टीम में उनको जगह नहीं दिया है.

ऋषभ पंत और केदार जाधव में कोई एक 

भारतीय टीम के इस पूर्व खिलाड़ी ने केदार और ऋषभ में से किसी एक को टीम में जगह देने की बात कही है. पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैचों में मौका मिला था. लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. वहीँ केदार भारतीय टीम के लिए लगातार बढ़िया प्रदर्शन करते आ रहे हैं.

यहाँ देखें आरपी सिंह की पूरी टीम 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आरपी सिंह ने चुनी विश्व कप के लिए अपनी टीम सिद्धार्थ कौल को दी टीम में जगह, तो इन्हें किया बाहर appeared first on Sportzwiki.