भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या इन दिनों चोट के चलते टीम से बाहर हैं। हार्दिक पंड्या को अपनी लोअर बैक की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ ही वनडे सीरीज से भी भारतीय टीम से बाहर रहना पड़ा।
हार्दिक पंड्या हुए फिट, मुंबई इंडियंस के शिविर कैंप से जुड़े
लेकिन अब हार्दिक पंड्या अपनी चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं। हार्दिक पंड्या ने अपनी इस चोट से उबरने के साथ ही आगामी आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस के शिविर में मंगलवार को शामिल हुए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल जरूर किया गया था लेकिन टी20 सीरीज के दौरान चोट लगने के बाद टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पंड्या के स्थान पर रविन्द्र जडेजा को एतिहात के तौर पर शामिल किया।
हार्दिक पंड्या की नजरें हैं कैंप में अपने आपको तैयार करने पर
हाल के दिनों में अपने क्रिकेटर करियर को काफी प्रभावित होने के बाद अब हार्दिक पंड्या की नजरें किसी तरह से आईपीएल का पूरा सीजन एक अच्छी फिटनेस के साथ खेलने पर होगी।

जिसके कि वो विश्व कप से पहले अपने आपको पूरी तरह से तैयार कर सके। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने को लेकर एमएई फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने खुलासा किया।
मुंबई इंडियंस का शिविर में कई और खिलाड़ी भी शामिल
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को आईपीएल से पहले प्री कैंप के साथ जुड़ने का सिलसिला शुरु हो चुका है। मुंबई इंडियंस का प्री कैंप रिलायंस पार्क क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है जहां हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या भी जुड़ चुके हैं।

पंड्या बंधु के अलावा इस शिविर में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जयंत यादव, राहुल चाहर, बरिंदर सरन, रसिख सलाम, मिचेल मैक्लेनाघन और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शामिल हो चुके हैं। आपको बता दें कि इस प्रशिक्षण शिविर को 17 मार्च से वानखेडे़ स्टेडियम में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर आयी बड़ी खबर, फिट होने के बाद मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़े appeared first on Sportzwiki.