इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज के पहले मैच को भारतीय टीम ने जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है। इस सीरीज को लेकर बहुत कुछ होने वाला है क्योंकि इसके बाद विश्व कप शुरू होने जा रहा है और सभी खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करके विश्व कप की टीम में शामिल होना है। लेकिन इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया है।
विराट कोहली पिछले कुछ समय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंन कहा था की वह विश्व कप तक ऐसा करते रहेंगे। ऐसा करने की वजह उन्होंने बताई की उनको नंबर 4 और 6 के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी का चुनाव करना है। लेकिन इस सीरीज के पहले मैच में केदार जाधव ने जिस तरह से बल्लेबाजी करके दिखाई तो टीम ने उनको अच्छा मैच फिनिशर मानने लगी है।
केदार ने धोनी की जगह लेकर बता दिया की वह चयनकर्ताओं के साथ कप्तान की भरोसे पर खरा उतरने के लिए तैयार है। केदार जाधव का माना हे की टीम मैनेजमेंट उन्हें निचले क्रम में बतौर मैच फिनिशर के रूप में देखती है। केदार मैच फिनिशर्स के साथ 10 ओवर गेंदबाज़ी करके भी अपना दम दिखाया है। अगर आने वाले मैचों में केदार अच्छे फिनिशर्स के रूप में अपनी भुमिका निभाते हैं तो भारत के लिए विश्व कप जीतना थोड़ा आसान हो सकता है।
Herald