इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व बांए हाथ के आक्रामक बल्लेबाज सौरभ गांगुली ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार बंगाल टाईगर ने कहा हैं कि महेन्द्र सिंह धोनी विश्वकप के बाद भी मैदान में खेल सकते है।
सौरभ गांगुली ने बताया कि मई जून में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद भी धोनी को टीम में जगह मिलनी चाहिए। सौरभ ने कहा कि किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी के खेल में उम्र कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए। सौरभ ने बताया कि कई लोग कयास लगा रहे हैं कि धोनी की 2019 का विश्वकप अंतिम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हो सकती है।
इसी बीच सौरभ ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद भी टीम में बने रह सकते हैं। साथ ही कहा कि अगर टीम इंडिया को इस साल विश्वकप जीतना है तो धोनी को अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। साथ ही सौरभ गांगुली ने कहा कि विश्वकप में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी अहम भूमिका भी निभा सकते है। साथ ही बल्लेबाजी में धवन को लेकर कहा कि भले ही शिखर इस समय खराब फार्म में चल रहे हो। लेकिन विश्वकप में रोहित शर्मा के साथ धवन टीम को अच्छी शुरूआत दे सकता है। आपको बता दें कि भारतीय इस समय कंगारू टीम के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2—0 की बढ़त बना चुकी है।