आज 8 मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस ख़ास मौके पर मुंबई इंडियंस ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा व टीम के अनुभवी खिलाड़ी युवराज सिंह और जसप्रीत बुमराह महिला दिवस पर ख़ास संदेश देते नजर आ रहे हैं.
मुंबई इंडियंस ने दी महिला दिवस की बधाई

मुंबई इंडियंस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट लिखा, “महिला दिवस, सबसे ख़ास दिनों में मनाया जाने वाला दिन माना जाता है! रोहित शर्मा, युवराज सिंह और जसप्रीत बुमराह व मुंबई इंडियंस के हर सदस्य की तरफ से, सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई.”
“#WomensDay has to be the most celebrated day in India!”
From @ImRo45, @Jaspritbumrah93, @YUVSTRONG12 and every one of us at MI, a very #HappyWomensDay to all the special women out there
#HappyWomensDay2019 pic.twitter.com/FRIxz4TVZW
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 8, 2019
महिला दिवस को दीवाली या किसी अन्य त्यौहार के रूप में मनाये

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा,
“महिला दिवस भारत में सबसे अच्छे दिनों में से एक दिन है. जिन महिलाओं ने मेरे जीवन में एक भूमिका निभाई है, उन्होंने मुझे पूरी तरह से बदल दिया है. इसलिए, मुझे लगता है, यह महत्वपूर्ण ,है कि हम महिला दिवस को दीवाली या किसी अन्य त्यौहार के रूप में मनाये.”
महिलाएं होती है पुरुषों से ऊपर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा,
“मुझे हमेशा लगता है, कि महिलाएं पुरुषों से ऊपर होती हैं. मेरी माँ व बहन हमेशा मुझे ताकत देती हैं, वे हमेशा मुझे आत्मविश्वास देती है, इसलिए, मैं उन्हें अपने जीवन में पाकर बहुत खुश हूं. किसी भी स्थिति के दौरान, वे कभी भी कमजोर महसूस नहीं करते हैं., वे हमेशा कठिन समय को, खुशहाल समय में बदलने का माद्दा रखते हैं.”
महिलाएं जीवन का अभिन्न अंग

मुंबई इंडियंस में नए शामिल हुए युवराज सिंह ने कहा, कि
“पुरुषों के जीवन में महिलाओं के बिना कुछ भी नहीं होगा. वे हमारे जीवन का बहुत अभिन्न अंग हैं. मुझे लगता है कि उनके बिना हम कुछ भी नहीं होंगे. मेरे नजरिए में, मेरी किताबों में, मैं वास्तव में उन्हें बहुत सम्मान देता हूं. निश्चित रूप से मेरी मां, जिन्होंने वर्षों से मेरा पालन-पोषण किया है और मुझे बहुत सुरक्षित रखा है, साथ ही मेरी बहनों को भी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मुंबई इंडियंस ने इस अंदाज में दी महिला दिवस की बधाई, रोहित, युवराज और बुमराह ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.


