Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के टीम चयन में आईपीएल का कोई रोल नहीं: विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत कल से यानी दो मार्च से होने वाली है. टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को करारी हार मिली है. अब टीम इंडिया को वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम से बदला लेने के इरादा से उतरेगी. इससे पहले आज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पत्रकारों से बातचीत की.

मैं विश्व कप के चयन पर आईपीएल का कोई प्रभाव नहीं देखता

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इस सीरीज के बाद आईपीएल में खेलना है. आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. इस बारे में कोहली ने कहा,

“नहीं, मैं विश्व कप के चयन पर आईपीएल का कोई प्रभाव नहीं देखता. हमें एक ठोस टीम की आवश्यकता है. इससे पहले कि हम आईपीएल में उतरें, हमें पूरी तरह से स्पष्ट होना चाहिए कि हम विश्व कप के लिए कौन सी टीम चाहते हैं. मैं आईपीएल में किसी भी खिलाड़ी के खेल के आधार पर विश्व कप टीम में चयन का हकदार नहीं मानता”

“अगर एक या दो खिलाड़ियों के पास आईपीएल का अच्छा सीजन नहीं है. तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे विश्व कप के लिए टीम से बाहर हैं. आईपीएल से चीजों में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है”

टीम कैसे बेहतरीन बने उसके संयोजनों के बारे में सोच रहे हैं

भारतीय टीम में इस समय कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप के लिए अपना स्थान पक्का करने के लिए शानदार  प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बारे में कोहली ने कहा,

“हम टीम कैसे बेहतरीन बने उसके संयोजनों के बारे में सोच रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि एक गेंदबाज का कम खेलना एक अच्छा विचार है. हमें अच्छे खिलाड़ियों जो बेहतरीन बल्लेबाजी कर सके. उनको तैयार करने की कोशिश करनी होगी जो हम चाहते हैं. लेकिन, मैं अपने गेंदबाजी सयोंजन  बदलते नहीं देख रहा हूं”

“हम टी 20 सीरीज़ नहीं जीत सके क्योंकि पहले मैच में हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली थी और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर खेला. मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि आप समझते हैं कि हम क्यों हार गए”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्व कप के टीम चयन में आईपीएल का कोई रोल नहीं: विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.