स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग 2019 (आईपीएल) से जुड़ने जा रहे है। जी हाँ, आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें सलाहकार पद पर नियुक्त किया है। गांगुली अब अपनी नई भूमिका में टीम के मुख्य कोच पूर्व ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर काम करेंगे। इसकी जानकारी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।
BREAKING: Tigers, say hello to our Royal Bengal Tiger!
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 14, 2019
We're delighted to welcome @SGanguly99 to Delhi Capitals, in the role of an Advisor. #ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/TUt0Aom5MR
इस बारे में गांगुली ने कहा, 'मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़कर काफी खुश हूं। मैं वर्षों से जिंदल और जेएसडब्ल्यू समूह को जानता हूं, वहीं अब IPL में उनके टीम का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं वास्तव में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
Gabbar ki ghar-waapsi, aur fateh hogi iss baari
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 14, 2019
Tickets book karne ke liye head straight to https://t.co/9GU5cv1u2O@SDhawan25#ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/zjnSByk8h6
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए शिखर धवन ने दावा किया है कि इस बार उनकी टीम आईपीएल का ख़िताब अपने नाम करेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर धवन का वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि इस साल IPL 2019 का आगाज 23 मार्च से होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम पहला मैच 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।
यह भी पढ़े:-
टॉप-100 प्लेयर की लिस्ट में विराट को मिला ये स्थान तो धोनी टॉप-10 से बाहर
INDvAUS: सीरीज गंवाने के बाद विराट ने दिया विश्व कप को लेकर ये बयान
सनी लियोनी को पसंद है भारतीय टीम का ये दिग्गज क्रिकेटर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Herald