Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं बटलर : स्मिथ

नई दिल्ली, 19 मार्च: राजस्थान रॉयल्स टीम के सीनियर बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ का मानना है कि उनकी टीम के साथी और इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर आज की तारीख में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए कमर कस चुके स्मिथ ने कहा कि वह बटलर जैसे बल्लेबाज के साथ खेलकर खुश हैं क्योंकि वह मध्यक्रम में काफी कुछ आसान बना देते हैं।

स्मिथ ने सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी के लाइव इंटरेक्श्न कार्यक्रम के दौरान कहा, “बटलर के साथ खेलना शानदार अनुभव होगा। उनके साथ बल्लेबाजी से मेरे लिए कई चीजें आसान हो जाती हैं। वह एक रोमांचक खिलाड़ी हैं और आज की तारीख में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।”

आईपीएल के 12वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में 26 मार्च को खेलेगी।

राजस्थान की टीम ने शेन वार्न की कप्तानी में 2008 में यह खिताब जीता था।

The post सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं बटलर : स्मिथ appeared first on Sportzwiki.