खेल डेस्क। भारतीय टीम के लिए अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट में चार नम्बर की गुत्थी नहीं सुलझी है। इस नम्बर के लिए अभी तक भारतीय टीम की ओर से कई खिलाडिय़ों को आजमाया जा चुका है, लेकिन कोई भी खिलाड़ी ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका है।
हाल ही के दिनों में इस नम्बर पर दिनेश कार्तिक, महेन्द्र सिंह धोनी, अबांटी रायुडु, ऋभष पंत, विजय शंकर और खुद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया है।
आज ही के दिन सचिन ने बनाया था ऐसा विश्व कीर्तिमान, जो अन्य बल्लेबाजों की पहुंच से है अभी बहुत दूर
अब भारत के महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुम्बले ने इस नम्बर पर पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को परफेक्ट बताया है। इस दिग्गज क्रिकेटर ने विश्व कप से पहले इस संबंध में भारतीय कप्तान विराट कोहली को सलाह दी है।
विश्वकप के बाद ये ऑलराउंडर खिलाड़ी लेने जा रहा है वनडे फॉर्मेट से संन्यास
भारत की ओर से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनिल कुम्बले ने कप्तान विराट कोहली को अब प्रयोग बंद करने की सलाह देते हुए कहा कि विश्व कप के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी को लगातार इसी स्थान पर खिलाना चाहिए। उन्होंने नम्बर चार पर विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को बल्लेबाजी करने के लिए बिल्कुल सही खिलाड़ी बताया है।
आज ही के दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया था ऐसा दर्द, जिसे आज तक नहीं भूली होगी कंगारू टीम
ऐसा कर विराट कोहली 5, 6, और 7 नंबर पर नए खिलाडिय़ों को मौका दे सकते हैं। कुम्बले ने कहा कि अगर किसी महत्वपूर्ण मैच में शुरुआती तीन बल्लेबाज असफल हो जाते हैं तो युवा खिलाड़ी इस सिचुएशन को नहीं संभाल सकता है।गौरतलब है कि इस साल आईसीसी वनडे विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहा है।