Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच विनर युजवेन्द्र चहल के साथ पिछले कई समय से क्यों हो रही है नाइंसाफी

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों खिलाड़ियों के बीच एक जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही हैं। खिलाड़ियों के बीच जिस तरह से प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की रेस चल रही है उससे तो आलम ये है कि कितना ही अच्छा प्रदर्शन किसी भी खिलाड़ी के लिए अगले मैच में खेलने की गारंटी नहीं बन पा रहा है।

युजवेन्द्र चहल के लिए अच्छा प्रदर्शन भी अगले मैच में खेलने की गारंटी नहीं

ऐसे में साफ समझा जा सकता है कि भारतीय टीम में किस कदर खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। हर खिलाड़ी को पिछले मैच में अच्छे प्रदर्श के बाद भी अगले मैच में बाहर होने का डर लगा रहता है।

लेकिन इसका सबसे बड़ा शिकार हो रहे हैं टीम के रिस्ट स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल….. जी हां… युजवेन्द्र चहल भारतीय गेंदबाजी विभाग की जान साबित हो रहे हैं लेकिन चहल के साथ भी अच्छा प्रदर्शन और बाहर होने का सिलसिला जारी है।

पिछली कई सीरीज से चहल का ऐसा ही रहा है हाल

हाल के दिनों में युजवेन्द्र चहल के साथ सबसे ज्यादा ऐसी स्थिति बन आ रही है। जिसमें वो पिछले मैच में चाहे कितना भी अच्छा प्रदर्शन क्यों ना करें उन्हें अगले मैच में बाहर करने में देरी नहीं की जा रही है।

युजवेन्द्र चहल के अब तक के वनडे करियर की बात करें तो वो अब तक 40 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 71 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.83 का रहा है।

पिछले कुछ मैचों से चहल को नहीं मिल पा रहा टीम में लगातार मौका

इसी साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में चहल को बाहर रखा गया था लेकिन जब उन्हें तीसरे मैच में मौका मिला तो उन्होंने 6 विकेट झटककर मैच विजेता बने।

इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई जहां चहल को पाचों मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की लेकिन एक बार फिर से भारत दौरे पर आयी ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में चहल को मौका नहीं मिल पाया है।

युजवेन्द्र चहल का करियर की इस बात को साबित कर रहा है कि वो भारत के सबसे बड़े मैच विजेता बने हैं। चहल ने आखिरी 10 वनडे मैचों में 21 विकेट हासिल किए हैं। लेकिन अब तो उनकी किस्तम के भी क्या कहने कि इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद भी अगला मैच खेलने की गारंटी नहीं है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच विनर युजवेन्द्र चहल के साथ पिछले कई समय से क्यों हो रही है नाइंसाफी appeared first on Sportzwiki.