Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से पहले ही धवन और भुवनेश्वर कुमार को लगा बड़ा झटका, पंत को मिला इनाम

खेल डेस्क। इंग्लैंड में आईसीसी विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ के शुरू होने से पहले ही भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बड़ा झटका लगा है।

इन दोनों ही दिग्गज क्रिकेटरों को बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध की ए प्लस श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। इस सूची में अब केवल तीन खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं।

बीसीसीआई ने गुरुवार रात नए अनुबंध की घोषणा की। इसमें ए प्लस श्रेणी (सात करोड़), ए (पांच करोड़), बी (तीन करोड़) और सी (एक करोड़ रूपए) में 25 क्रिकेटरों को रिटेनरशिप देने का फैसला किया गया है।

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। इस युवा बल्लेबाज को ग्रेड ए रिटेनरशिप दी है। वहीं बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज खलील अहमद और हनुमा विहारी को पहली बार ग्रुप सी के करार दिए हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर वनडे में भारतीय टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विजय शंकर को किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं मिला है। पिछले साल ए श्रेणी में रहे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और सी श्रेणी में रहे मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना को बीसीसीआई के करार नहीं मिले हैं।

बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध

ए प्लस : विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह। ए : महेन्द्र सिंह धोनी, चेतेश्वर पुजारा, रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत। बी : उमेश यादव, लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल। सी : दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, रिधिमान साहा, हनुमा विहारी और खलील अहमद।