Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब गौतम गंभीर ने बताया, आखिर क्यों अश्विन ने जोस बटलर को धोखे से किया आउट

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान अश्विन ने नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज जोस बटलर को धोखे से आउट कर दिया था. जोस बटलर क्रीज से हल्का सा बाहर निकल गये थे. तभी अश्विन ने गेंद डालने से पहले ही नॉन स्ट्राइक एंड की गिल्लियां बिखेर दी और अंपायर से आउट की अपील भी की, यह फैसला तीसरे अंपायर के पास गया और तीसरा अंपायर ने इसे आउट करार दिया.

अश्विन ने दबाव में किया बटलर को आउट 

इसी बीच गौतम गंभीर ने अश्विन-बटलर विवाद पर बोलते हुए कहा,

“जब मैं 2000 में भारत की ए टीम के लिए खेला था, तो मैंने प्रैक्टिस से आकर देखा, कि मेरे कमरे के फ्रिज में 3 अंडरवियर और शॉक्स रखे हुए थे. मैंने इसे देखकर हैरान हुआ और मैंने अपने साथी खिलाड़ी व रूम मेट से पूछा, कि यह क्या है. उसने मुझसे कहा मत पूछ भाई, बहुत प्रेशर है. खुद को ठंडा करने के लिए ऐसा कर रहा हूँ. शायद मुझे लगता है, कि अश्विन के साथ भी कुछ ऐसा ही है.  

वह जानता है, कि कुछ समय बाद ही विश्व कप 2019 खेला जाना है, इसलिए उसे शानदार प्रदर्शन करना होगा. अश्विन अपनी टीम के कप्तान भी है, उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी को बेस्ट देना है, इसलिए यह सब उसने दबाव में कर दिया.”

घटना पर इतिहास उसे जज करता है, तो वह निराश होगा

गौतम गंभीर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,
“जब यह घटना घटित हुई थी, तब राजस्थान रॉयल्स 12 ओवर में एक विकेट पर 100 रन थे. बटलर का खेल राजस्थान को आसानी से जीत दिला सकता था, लेकिन अश्विन को यह पसंद नहीं आता. अश्विन ने जो भी किया है, अगर इस घटना पर इतिहास उसे जज करता है, तो वह निराश होगा. हालाँकि, वह एक ऐसा क्रिकेटर है, जिसके पास इस समय बहुत सी उपलब्धि है. 

पंजाब को केकेआर से मिलेगी कड़ी चुनौती 

गंभीर ने पंजाब और केकेआर के मैच के बारे में बात करते हुए कहा,
किंग्स इलेवन पंजाब को केकेआर के खिलाफ कड़ी चुनौती मिलेगी, क्योंकि यह आसान नहीं होगा, कि वह केकेआर को उसी के मैदान पर हरा दे. केकेआर ने जिस तरह सनराइजर्स के खिलाफ जीत हासिल की थी. उससे उसका आत्मविश्वास भी अच्छा है. यह मैच केकेआर की बल्लेबाजी और पंजाब की गेंदबाजी के बीच होने जा रहा है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अब गौतम गंभीर ने बताया, आखिर क्यों अश्विन ने जोस बटलर को धोखे से किया आउट appeared first on Sportzwiki.