खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं। इस पूर्व भारतीय कप्तान को आईपीएल के आगामी चरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया।
अब गांगुली मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मैदान पर काम करते दिखाई देंगे। इस संबंध में भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार सौरव गांगुली ने कहा कि मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ उसके बोर्ड में आकर काफी खुश हूं।
जडेजा ने कोटला मैदान में तोड़ डाला इन तीन दिग्गज खिलाड़ियों का ये बड़ा रिकॉर्ड
इस दौरान इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि मैं जिंदल ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप को कई सालों से जानता हूं, मैं उनके साथ आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडिय़ों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने को बेताब हैं।
बाएं हाथ का ये विस्फोटक बल्लेबाज अब भाजपा की ओर से लड़ने जा रहा है इस सीट से लोकसभा चुनाव!
दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने गांगुली के अपनी टीम के साथ जुड़ाव के बारे में कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरव गांगुली विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाडिय़ों में से एक हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की टीम अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। अब आईपीएल के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि