Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबालर रेनेडी सिंह बने नेरोका एफसी के कोच

इम्फाल
भारत के पूर्व मिडफील्डर रेनेडी सिंह को बुधवार को नेरोका एफसी को मुख्य कोच नियुक्त किया गया जो अब स्पेन के मैनुअल रेटामेरो फे्रले की जगह लेंगे। मैनुअल रेटामेरो ने हाल में समाप्त हुई आई लीग प्रतियोगिता में टीम के छठे स्थान पर रहने के बाद हटने का फैसला किया था। नेरोका की टीम 12वीं आई लीग के अंतिम मैच में रीयल कश्मीर से 2-3 से हार गयी थी जिससे उसके 20 मैचों में 26 अंक रहे। रेनेडी का घर क्लब के बेस से कुछ ही किलोमीटर दूर है। 39 साल के रेनेडी भारत के लिये 1998 से 2011 के बीच 59 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर भारतीय टीम की कप्तानी भी संभाली थी और कतर में 2011 एशियाई कप में भी खेले थे। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से 2011 में संन्यास लेने के बाद वह कोचिंग दे रहे हैं। वह इंडियन सुपर लीग की टीम पुणे सिटी एफसी में 2015-16 सत्र में सहायक कोच भी रहे थे। वह एएफसी – ए लाइसेंसधारी कोच हैं। रेनेडी ने कहा कि नेरोका एफसी का मुख्य कोच नियुक्त किया जाना सम्मान की बात है। उम्मीद करता हूं कि मैं अपनी कोचिंग और अपनी शैली से टीम की मदद कर सकूं।