Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से पहले शिखर धवन की खराब फॉर्म के चलतें उठ रहे है सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज का दूसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत इस सीरीज में 1 0 से बढ़त बना रखी है। साथ ही आपको बता दे कि भारतीय टीम के लिए ये सीरीज काफी अहम है क्योंकि टीम इंडिया का मैनेजमेंट इस समय में अपनी वर्ल्ड कप टीम तैयार करने पर फोकस कर रहा है। ऐसें भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का फॉर्म की सवाल खड़े कर रहा है।

काफी समय से शिखर धवन का बल्ला खामोश नजर आ रहे है ऐसें में अब शिखर धवन का प्लेइंग इलेवन में बने रहने पर चुनौती बनता जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि शिखर धवन का खराब फॉर्म के चलतें वह पिछली 9 वनडे पारियों में केवल 243 रन ही बना सका है। उनकी पिछली 9 वनडे पारियां इस प्रकार रही हैं- 0, 32, 23, 75*, 66, 28, 13, 6 और 0 है उन्होंने इन पारियों में केवल दो बार हाफ सेंचुरी लगाई साथ ही 2 बार 0 पर आउट भी हुए हैं। इसलिए शिखर धवन के लिए विश्वकप से पहले इस तरह का प्रदर्शन काफी सवाल खड़ा कर रहा है।

भारतीय टीम अपने विश्व कप टीम में शिखर धवन को लेना चाहेगी लेकिन इस तरह के प्रदर्शन के चलतें भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए काफी परेशानी हो सकती है। अब विश्व कप से पहले भारत को अब सिर्फ 4 वनडे मैच और खेलने हैं ऐसे में शिखर धवन को अपना बेहतर प्रदर्शन करना होगा। साथ ही माना जा रहा है कि बाकी के वनडे मैच में टीम में लोकेश राहुल लोकेश राहुल को भी जगह दी जा सकती है।

ये भी देखें

आज वनडे क्रिकेट इतिहास की 500वीं जीत के लिए तैयार है विराट सेना

IPL में मैच देखने वाले दर्शक जीत सकते हैं एक लाख रूपए और एक नई SUV कार

IND vs AUS : सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी भारतीय टीम



Herald