Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली- महेंद्र सिंह धोनी के आपसी सम्बंधो पर खुलकर बोले रवि शास्त्री, कही ये बात

भारतीय टीम विश्व में इस समय सबसे बेहतरीन टीम में से एक मानी जाती है. विश्व कप जीतने के लिए ये टीम प्रबल दावेदार मानी जा रही है. इस टीम के पास युवा और अनुभव दोनों तरह के खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण हैं. पिछले कुछ सालों से इस टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है.

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते के बारे में काफी खुलासा किया है. आइए आपको बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कहा,

धोनी- विराट के बारे में रवि शास्त्री ने कही ये बात 

भारतीय टीम के दो सबसे शानदार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कोच ने जमकर तारीफ़ की

उन्होंने कहा,

“हर एक की अपनी शैली है और हर एक अलग है. जब आप विराट और एमएस का उल्लेख करते हैं, तो हां, वे अलग हैं, जिस तरह से वे खेलते हैं और जिस तरह के वो कप्तान हैं. एमएस सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं. और विराट अभी उनकी तरह बनने की कोशिश कर रहे हैं”

 “विराट ने उन्हें वह सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे. अब एमएस कप्तान नहीं है, विराट है, तो एमएस भी यही काम करता है. उनदोनो के बीच एक दूसरे के लिए आपसी सम्मान काफी बड़ा है और कोच के रूप में आप यही चाहते हैं”

मेरे आने के बाद ऐसे बदली भारतीय टीम 

उन्होंने आगे कहा,

“जब मैंने टीम के कोच का पद संभाला. तब  रैंकिंग में 7,6,5 के आसपास  थी. हमने काफी मेहनत की औए वहां से हमारी टीम 1,1,2 और फिर  1,2,2  और हम लगातार इस नंबर पर बने हुए हैं. आप किसी और टीम से क्या मांग सकते  हैं”

“मेरा मतलब है कि अगर आप पिछले 4-5 सालों में देखें तो जैसे लगतार क्रिकेट खेला गया है. वो भी इस मात्रा में, जितने मैच खेले गए हैं और जितने मैच जीते गए हैं, मुझे लगता है कि वे जीतने और हारने के बाद 75 प्रतिशत के अनुपात में होंगे. आप किसी टीम से कुछ और नहीं माँग सकते”

आप अपनी टीम से इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकते 

“क्योंकि यह एक खेल है, आप कुछ जीतने के लिए बाध्य हैं और कुछ हारने के लिए आप बाध्य हैं. लेकिन जब आपके पास जीत का प्रतिशत 75 से 80 के करीब होता है, तो यह बड़े पैमाने पर सफलता है. हमे गर्व होना चाहिए.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली- महेंद्र सिंह धोनी के आपसी सम्बंधो पर खुलकर बोले रवि शास्त्री, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.