भारतीय क्रिकेट टीम के दो रिस्ट स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव का खौफ इन दिनों सीमित ओवर की क्रिकेट में हर विरोधी टीम के खिलाफ देखा जा सकता है। इन दोनों ही गेंदबाजों ने अपनी फिरकी से विरोधियों को काफी परेशान किया है।
कुलदीप यादव रहे हैं युजवेन्द्र चहल से ज्यादा खतरनाक
वैसे तो युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव दोनों ने ही हर मौके को भुनाया है लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम में कुलदीप यादव को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती रही हैं।

कुलदीप यादव भारतीय टीम के तीनों ही फॉर्मेट में खेल रहे हैं तो साथ ही उन्हें हर मैच में खेलने का मौका दिया जाता है लेकिन युजवेन्द्र चहल के साथ ऐसा नहीं है उन्हें कभी भी बाहर बैठा दिया जाता है।
मैथ्यू हेडन ने शेन वार्न जैसी कला को माना कुलदीप के बेहतर होने का कारण
अब इसका कारण तो हर कोई जानने की कोशिश जरूर करेगा लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कुलदीप यादव को शेन वार्न के जैसा गुण के कारण चहल से बेहतर बताया है।

मैथ्यू हेडन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि
“लेग स्पिनर विकल्प और विविधता प्रदान करता है। विशेष रूप से, अगर कुलदीप को देखते हैं, तो उनकी ताकत गेंद को कितनी दूर ले जारी है, लेकिन उनकी ये ताकत नहीं है, कि शेन वार्न की गेंद पर बल्लेबाज तक कैसे पहुंच जाती है. इसमें एक अलग वक्र होता है।”
चहल हैं एक अलग गेंदबाज, जिनका सामना मैं भी खुशी से करूंगा
हेडन ने कहा कि
“चहल एक अलग गेंदबाज हैं। वो बहुत स्टंप टू स्टंप हैं। वो बहुत ही स्ट्रगल करते हैं। उन्हें उतना बहाव नहीं मिलता है। अगर मैं एक खिलाड़ी होता तो मैं चहल का सामना करना पसंद करता क्योंकि वो बहाव नहीं देते।”

हेडन ने आगे कहा कि
“क्या हुआ है कि ऑफ स्पिनरों ने बल्लेबाजों को शामिल करने की कला सीखी है, जिसने उन्हें एक निश्चित समय के लिए रखा था। लेकिन अब खिलाड़ियों को ऑफ स्पिनरों की आदत पड़ गई है। ऑफ स्पिनरों ने ड्रॉप करने और गति को हासिल करने में सक्षम होने की कला खो दी है।”
नाथन लियोन की गेंदबाजी को लेकर हेडन ने कहा कि
“उनके मन में कोई संदेह नहीं है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में गेंदबाजों को इस तरह की चाल दिखाने के लिए हिम्मत दिखाना पड़ता है। उनके पास ये साहस मुद्दा है जहां वे रन नहीं देना चाहते हैं। टेस्ट में, वे सेवर होने की तुलना में विकेट लेने वाले बन जाते हैं यही अंतर है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post मैथ्यू हेडन ने किया खुलासा इस कारण से कुलदीप यादव हैं युजवेन्द्र चहल से खतरनाक appeared first on Sportzwiki.