भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी. इन दोनों की शादी शुरूआत से ही काफी विवादों में रही है. सानिया मिर्जा के शोएब मलिक से शादी करने के बाद से ही उनकी देशभक्ति में सवाल उठते रहे हैं. इसी बीच एक बार फिर वह मुसीबत से घिरती हुई नजर आ रही है.
शोएब मलिक ने ट्विटर पर लिखा था, ‘हमारा पाकिस्तान जिंदाबाद’

सानिया मिर्जा के पति व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने इस तनावपूर्ण समय में अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमारा पाकिस्तान जिंदाबाद’
Hamara #PakistanZindabad
— Shoaib Malik
(@realshoaibmalik) February 27, 2019
सानिया को ब्रैंड एम्बेसडर पद से हटाने की मांग, वहीं शोएब को भारत न आने की धमकी

शोएब मलिक अपने इस ट्वीट के लिए ट्रोल हो रहे हैं. लोगो ने उन्हें हैदराबाद न आने की धमकी दी है. वहीं उन्हें अपशब्द भी कहे है. बीजेपी के विधायक राजा सिंह ने सानिया मिर्जा को ब्रैंड एम्बेसडर के पद से हटाने की भी मांग की है.
हैदराबाद के कई स्थानीय लोगों ने उन्हें हैदरबाद में प्रवेश ना करने की चेतावनी दी है. साथ ही लोगो ने शोएब के इस ट्वीट पर सानिया मिर्जा की प्रतिक्रिया मांगी है. साथ ही यह धमकी भी दी गई है, कि अगर वह हैदराबाद आयेंगे, तो उन पर हमला हो सकता है.
ये शब्द कहें बीजेपी विधायक ने

बीजेपी के विधायक राजा सिंह ने अपने एक बयान में कहा,
“हम तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से मांग करते है, कि सानिया मिर्जा को राज्य के ब्रैंड एम्बेसडर पद से हटाया जाए. जब पूरा देश पाकिस्तान और उसके आतंकवादी कर्मो के खिलाफ हैं. उनकी सेना हम पर हमला कर रही हैं. ऐसे में हमारे ब्रैंड एम्बेसडर के पति भारत के खिलाफ बोल रहे हैं. इसे किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.
हमें लगता है, कि सानिया मिर्जा की जगह साइना नेहावाल, पीवी सिंधु या वीवीएस लक्ष्मण में से किसी एक खिलाड़ी को ब्रैंड एम्बेसडर बनाया जाना चाहिए.”
वहीं टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाँराव से कहा गया है, कि वह शोएब मलिक के भारत में प्रवेश का बैन सुनश्चित करें. एक ट्विटर यूजर हरी नानी ने ट्वीट किया,
“हम देखते हैं, कि अगर आप तेलंगाना आते हैं, तो पाकिस्तान वापस कैसे जाते हैं ?”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शोएब मलिक के पाकिस्तान ‘जिंदाबाद ट्वीट’ के बाद, मुसीबत में पड़े शोएब और सानिया मिर्जा appeared first on Sportzwiki.

