Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान में जन्मे उस्मान ख्वाजा बने भारत के खिलाफ ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’, तो पाकिस्तान के मेजर जर्नल आसिफ गफूर ने किये ऐसे ट्वीट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज बुधवार 13 मार्च को समाप्त हो गई है. इस वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया और भारतीय टीम को उसी की धरती पर 3-2 से सीरीज हरा दी. बता दें, कि इस सीरीज में उस्मान ख्वाजा ने शानदार प्रदर्शन किया और ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब भी जीता.

उस्मान ख्वाजा ने सीरीज में बनाये 383 रन 

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शानदार करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इस वनडे सीरीज की 5 पारियों में 76.60 की औसत से 383 रन बनाये हुए हैं. इस दौरान भारतीय टीम का स्ट्राइक रेट 88.86 का रहा है.

उन्होंने इस सीरीज में चार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाये. जिसमे 2 अर्धशतक 2 शतक शामिल है. अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के ख़िताब से नवाजा गया.

पाकिस्तान के मेजर जर्नल आसिफ गफूर ने की उस्मान ख्वाजा की तारीफ

बता दें, कि उस्मान ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था. हालाँकि, वह ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलते है.

पाकिस्तान के मेजर जर्नल आसिफ गफूर ने उस्मान ख्वाजा की हर पारी के बाद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से तारीफ की है. उन्होंने रांची वनडे में ख्वाजा के शतक के बाद ट्वीट किया था, बहुत अच्छा खेले उस्मान ख्वाजा”

इसके बाद मोहाली वनडे के बाद उन्होंने ट्वीट किया, कि “दोबारा अच्छा खेले उस्मान ख्वाजा”

दिल्ली वनडे के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, कि “एक बार फिर अच्छा खेले उस्मान ख्वाज, आपका शतक अच्छे स्ट्राइक रेट से बना, जो एक बड़ा अंतर रहा है. पिछले तीन लगातार मैचों से आपने शानदार प्रदर्शन किया है.”

यहाँ देखें आसिफ गफूर के ट्वीट 

 

 

 


बता दें, कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 40 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हो गये थे. इसके बाद भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की थी और जैश ए मोहम्मद के कई आतंकियों को मार गिराया था.

पुलवामा हमले में मारे गये 40 जवान को याद करते हुए व भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा दिखाये गये साहस के चलते भारतीय टीम ने रांची वनडे के दौरान एक ख़ास कदम उठाया था. पूरी भारतीय टीम ने रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया तीसरा वनडे मैच आर्मी की कैप पहनकर खेला था. हालाँकि, इसकी शिकायत पीसीबी ने आईसीसी से की थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post पाकिस्तान में जन्मे उस्मान ख्वाजा बने भारत के खिलाफ ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’, तो पाकिस्तान के मेजर जर्नल आसिफ गफूर ने किये ऐसे ट्वीट appeared first on Sportzwiki.