Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लियोनेल मेसी की आठ महीने बाद अर्जेंटीनी टीम में वापसी

ब्यूनसआयर्स
लियोनेल मेसी को विश्व कप के बाद पहली बार गुरुवार को अर्जेंटीना की टीम में शामिल किया गया। वह इससे पहले स्वयं ही आठ महीने तक टीम से बाहर रहे। अंतरिम कोच लियोनेल स्कालोनी ने पांच बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये मेसी को वेनेजुएला और मोरक्को के खिलाफ होने वाले मैत्री मैचों के लिये टीम में चुना है। यह 31 वर्षीय स्ट्राइकर ने पिछले साल जून में विश्व कप में प्रच्चंस के हाथों हार के बाद अर्जेंटीना की तरफ से नहीं खेला है। लंबे समय तक बाहर रहने वाले एक अन्य खिलाड़ी एंजेल डि मारिया की भी टीम में वापसी हुई है।