Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी रैंकिंग में नम्बर एक गेंदबाज बनी झूलन गोस्वामी, अब इस विश्व रिकॉर्ड पर है नजर

खेल डेस्क। भारत की सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एक बार फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में नम्बर वन का ताज हासिल कर लिया है। एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली झूलन गोस्वामी को इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न हुए तीन मैचों की वनडे शृंखला में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

अजय जडेजा ने धोनी के बारे में कह डाली ये बड़ी बात...

मैदान में उतरते ही इस स्टार क्रिकेटर ने तोड़ डाला सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड

इस सीरीज में झूलन गोस्वामी ने आठ विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस प्रदर्शन के बाद झूलन गोस्वामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की नवीनतम आईसीसी महिला रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

68 साल पहले आज ही के दिन दुनिया ने इस कारण माना था भारत का लोहा

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 218 विकेट हासिल कर चुकी झूलन गोस्वामी के पास अब आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर सबसे अधिक समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाने का मौका है। यह रिकॉर्ड अभी तक ऑस्ट्रेलिया की पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक के नाम है, जो 2113 दिनों तक शीर्ष पर रहीं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में इस भारतीय खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

वहीं झूलन गोस्वामी अब तक 1873 दिनों तक दुनिया की नंबर एक गेंदबाज रह चुकी हैं। इसके साथ ही मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम भी आठ टीमों की चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने ये शृंखला 2-1 से अपने नाम की थी।