Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब टीम इंडिया रांची वनडे में आर्मी कैप पहनकर उतरी तो तिलमिलाया पाकिस्तान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच शुक्रवार को रांच में तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा था. भारतीय क्रिकेट टीम शहीदों के सम्मान में आर्मी कैप पहनकर उतरी थी. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आर्मी के ब्रांड एम्बेसडर है. मिस्टर कूल ने अपने हाथों से पूरे भारतीय टीम को आर्मी कैप सौंपा. जब भारतीय क्रिकेट टीम आर्मी कैप पहनकर उतरी तो पाकिस्तान ने इस पर विरोध जताया. पाकिस्तान ने आईसीसी से इस पर कार्रवाई करने की मांग कर दी.

भारतीय टीम द्वारा ऐसा किए जाने से पाकिस्तान झल्ला गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को ये बाद नागवार गुजरी और उन्होंने टीम इंडिया के आर्मी कैप पहनकर मैदान पर उतरने को लेकर आपत्ति जताई है.

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय टीम ने जो किया है इसका बदला पाकिस्तान जरूर लेगा. महमूद कुरेशी ने अब आइसीसी से मांग कर दी है कि टीम इंडिया के खिलाफ इसे लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं पाकिस्तान के सूचन मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया और उसमें लिखा कि- अगर भारतीय टीम को नहीं रोका गया तो इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के दौरान पाकिस्तान की टीम काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेगी. पाकिस्तान के पत्रकार ओवैस तोहिद और मजहर अब्बास जैसे कई लोगों ने ऐसे ही विचार दिए हैं.

तोहिद ने ट्वीट कर कहा कि विराट कोहली और एमएस धौनी जैसे महान खिलाड़ियों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम में युद्ध उन्माद जैसी स्थिति को देखकर दुखी हूं. हीरो को इस की तरह का काम नहीं करना चाहिए. जहीर अब्बास ने आर्मी कैप पहनने के फैसले को भारतीय क्रिकेट का सैन्यीकरण करने वाला बताया. खेल तनाव को कम कर सकते हैं, लेकिन इस तरह नहीं. क्रिकेटरों को राजनीति में न घसीटें.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में यानी रांची में भारतीय टीम शहीदों के सम्मान में आर्मी कैप पहनकर मैदान पर उतरी थी. टीम के खिलाड़ियों को धौनी ने आर्मी कैप प्रदान की. बीसीसीआइ ने ये कदम भारतीय सेना के साहस और बलिदान का सम्मान करते हुए उठाया था. यही नहीं बीसीसीआइ की ये योजना है कि भारतीय टीम साल में एक बार अपने सैनिकों के सम्मान में आर्मी कैप पहनकर मैदान पर उतरेगी. आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया भी हर वर्ष पिंक टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका पिंक वनडे खेलती है.

भारतीय टीम ने इस मैच के जरिए शहीदों की मदद के लिए लोगों को जागृत करने का भी प्रयास किया. वहीं इस मैच की पूरी फीस भारतीय टीम नैशनल डिफेंस फंड में डोनेट करेगी जिससे कि शहीदों के परिवारों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके. इस कैप को विशेष तरीके से डिजाइन किया गया था और सूत्रों की मानें तो कप्तान विराट व धौनी दोनों नाइकी के साथ मिलकर इस पर पिछले छह महीने से काम कर रहे थे. हालांकि रांची वनडे में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को 32 रनों से हरा दिया.

The post जब टीम इंडिया रांची वनडे में आर्मी कैप पहनकर उतरी तो तिलमिलाया पाकिस्तान appeared first on Live Cities.