Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर युवराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की वनडे में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करके सीरीज को जीतने की कगार पर पहुंच गई है। इस सीरीज के दूसरे वन-डे में कप्तान कोहली ने अपनी शतकीय पारी से भारत को 250 रनों के पार पहुंचाने का काम किया था। इसके बाद 250 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को भारतीय गेंदबाजों के सामने घूटने टेक दिए थे। इस मैच में कोहली ने अपने वनडे करियर का 40वां शतक बनाने के साथ अपनी कप्तान में भारत वनडे क्रिकेट इतिहास का 500वां मैच भी जीतवाया है।


विराट के शतक को लेकर सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और विराट को दुनिया का नंबर एक कप्तान और बल्लेबाज बताया जा रहा है। लेकिन इस बार विराट के पूराने साथी और सिक्सर किंग युवराज सिंह ने भी विराट की जमकर तारीफ की है। युवराज सिंह ने कहा की विराट जीस तरह से बल्लेबाजी करके शतक पर शतक बना रहे है ऐसा केवल कहानियों में होता है। लेकिन कोहली ने वह करके दिखाया है जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा और उनके प्रदर्शन से विपक्षी टीम पहले ही अपनी हार मान लेती है।

युवराज सिंह ने ट्वीट करके कहा की विराट के साथ बुमराह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। युवराज पिछले कुछ समय भारतीय टीम से बाहर है और टीम में वापसी करने के अभी भी पूरी तैयारी में लगे हुए है। लेकिन विराट कोहली के प्रदर्शन को देखकर विपक्षी टीमों के कप्तान भी उनकी तारीफ करने में पीछे नहीं रहते हैं।



Herald